उदयपुर | श्री जवाहर जैन शिक्षण संस्था उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर का वार्षिकोत्सव “नवरंग 2026” मुख्य अतिथि श्रीमान डाॅ. हेमेन्द्र जी चण्डालिया सेवानिवृत डीन माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी काॅलेज एवं संस्था के सचिव श्रीमान हिम्मत सिंह जी की अध्यक्षता  में सम्पन्न हुआ।

                 मुख्य अतिथि श्रीमान् डाॅ. हेमेन्द्र जी चण्डालिया एवं संस्था अन्य पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर मांॅ सरस्वती का माल्यार्पण किया गया। गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती अरूणा जी गुप्ता ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

  संस्था के कोषाध्यक्ष श्रीमान अशोक जी खुरदिया ने बच्चों को आशीर्वचन दिया।

   संस्था के सचिव श्रीमान हिम्मत सिंह जी नाहर ने मुख्य अतिथि डाॅ. चण्डालिया साहब का अभिनन्दन कर उनका परिचय दिया। उन्होने समारोेह में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्ययों एवं अभिभावको का स्वागत करते हुये डाॅ. चण्डालिया साहब के शैक्षिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सामाजिक रुप से जो कार्य किये उनकी जानकारी देते हुये यह भी बताया कि उनके नेत्ृत्व में 22 शोधार्थियों को च्भ्क् की उपलब्धि दिलाई गई। आ को राष्ट्रपति व महाराणा मेवाड. फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।

                डाॅ. चण्डालिया साहब ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के शिक्षको एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में उन्नयन हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया। उन्होने बालक-बालिकाओं को आकर्षक प्रस्तुतियो के लिये बधाई दी।

                संस्था के अध्यक्ष श्रीमान शांतिलाल जी नागौरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये उनकी उपलब्ष्धियों के लिये बधाई दी। साथ ही उन्होने विद्यालय के विकास के लिये अपना पूरा योगदान देने एवं छात्रांे की उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की।

                कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह एवं एकल नृत्य, नाटक भगत सिंह का बलिदान एवं अन्य प्रस्तुतियो की दर्शको ने सराहना की। कार्यक्रम का समापन  अभिभावको एंव विद्यार्थियों के हर्षेाउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

                शिक्षक प्रतिनिधि श्रीमती मनीषा नागौरी ने सभी के प्रति आभार जताते हुये विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की। धन्यवाद एवं आभार की रस्म विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अरुणा गुप्ता ने अदा की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा धायभाई ने किया।