उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्लेटिनम जुबली वर्ष में टैक्स बार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित यूटीबीए टैक्स फ्रेटरनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का आयोजन इस वर्ष भी भव्य स्तर पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 फरवरी 2026 से होगा, जबकि इसका भव्य फाइनल एवं समापन समारोह 15 फरवरी 2026 को नाथद्वारा स्थित मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा एवं स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन सीए पंकज जैन ने जानकारी साझा करते हुए हुए बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले 35 वर्षों से टेक्स बार,आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, एक्साइज विभाग एवं दूसरे टैक्स बार के साथ लगातार आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य कर-प्रशासन से जुड़े विभागों एवं कर-पेशेवरों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देना है।
अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि यह टूर्नामेंट 20-20 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें आयकर विभाग,सीजीएसटी,जीएसटी एवं यूटीबीए की कुल चार टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के तहत प्रत्येक टीम तीन लीग मैच खेलेगी। लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी, जबकि शेष दो टीमें तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी।
पंकज जैन ने बताया कि टूर्नामेंट के लीग मुकाबले 7, 8 एवं 14 फरवरी 2026 को गीतांजलि क्रिकेट ग्राउंड, जीएमसीएच, उदयपुर में खेले जाएंगे। इसके पश्चात रविवार 15 फरवरी, 2026 को तीसरे स्थान का मुकाबला एवं ’फाइनल मैच नाथद्वारा के मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स’ सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद मिराज स्टेडियम में पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा इसमें मुख्य अतिथि मिराज ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक मदन पालीवाल साहब , आयकर विभाग,सीजीएसटी,एवं एसजीएसटी के मुख्य अधिकारी होंगे।
सीए गौतम सुक्लेचा एवं सीए पंकज जैन ने बताया कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि कर-प्रशासन और कर-पेशेवरों के बीच सकारात्मक संवाद एवं आपसी समन्वय को भी सशक्त करता है। उन्होंने उदयपुर के खेल प्रेमियों से इस आयोजन में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
Udaipur
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के प्लेटिनम जुबली वर्ष में यूटीबीए टैक्स फ्रेटरनिटी टूर्नामेंट का आगाज
Related stories
Freedom from Addiction’ Programme Organised in Mohanpura
Sri Ganganagar: As part of the Drug-Free Sri Ganganagar Campaign, being conducted under the leadership of Dis…
Independence Day Celebrated with Fervour at Aishwarya College
Udaipur: Independence Day was celebrated at Aishwarya College with enthusiasm, patriotic spirit and great fer…
ArcelorMittal CFO Ramesh Kothari Visits Rekha Somani Foundation, Inspires Students with Global Career Opportunities
Udaipur: Students at the Rekha Somani Foundation gained valuable insights into global career opportunities an…
Makeup Skills to Get a Business Boost
Udaipur: A two-day Mega Makeup and Hair Masterclass will be organised in Udaipur on August 18 and 19 for beau…