उदयपुर | ब्रह्माकुमारीज़ खनिज नगर सेवाकेंद्र पर धूमधाम से 90बें वा  त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का शिव ध्वजारोहण कर हर परिस्थिति में सत्य का मार्ग अपनाने, सच्चे और साफ दिल से भोलेनाथ शिव बाबा की आराधना करने व व्यर्थ चिंता से मुक्त रहेंने के संकल्प के साथ शुभारम्भ हुआ | 
अपने उद्बोधन मे बी के रीता बहन ने कहा कि वर्तमान मे कलियुग का अंतिम चरण चल रहा है,  यह सारा काल रात्रि अथवा महारात्रि ही है। हमें अपने दैनिक क्रिया के बीच कुछ देर मन को एकाग्र कर निराकार ब्रह्म का ध्यान करना चाहिए यही हमारा अहो सौभाग्य है| 
मीडिया समन्वयक प्रो विमल शर्मा ने बताया कि
" गूंज रहा शिव का सन्देश, सुन लो सभी लाड़लो", 
" आज भी सुन्दर कल भी सुन्दर आने वाला सुंदरतम" जैसे प्रिय भजनो के बीच महाशिवरात्रि महोत्सव कि ध्वजा चढ़ाई व केक काटकर पर्व मनाया| 
बी के रश्मि बहन ने सभी को शपथ दिलाई व शिव बाबा के पावन  सूत्रों को अंगीकार करते हुए जीवन भर सत्य मार्ग पर चलते रहने का संकल्प दिलाया| 
बी के रीमा बहन ने बताया कि महाशिवरात्रि तक प्रतिदिन अलग अलग स्थानों पर शिव बाबा के ज्ञान की अलख जागते हुए बाबा की सन्तानो को राजयोग के माध्यम से चैतन्य करने का प्रयास किया जायेगा |