विश्व जल दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद "सुभाष" 22 मार्च से 28 मार्च तक जल स्रोत पूजन सप्ताह मना रहा है।
पहले दिन 22 मार्च को राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर स्थित शिव मंदिर के कुए जिसे 2012 में रूफटॉप रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा गया था वहां जल स्रोत पूजन किया गया।
आज दूसरे दिन 23 मार्च को महात्मा गांधी स्कूल सुंदरवास में ट्यूब वेल एवं हैंड पंप का जल आरती कर पूजन किया गया। डॉ पी सी जैन ने "सबसे बोलो नल कम खोलो" नारा लगवा कर नित्य जल बचाने का संकल्प दिलाया।
सदस्य प्रवीण मेहता ने रेगिस्तान में जल की एक-एक बूंद कैसे बचाते हैं यह बताया। कार्यक्रम में लक्ष्मी बख्तानी,संदीप सांगानेरिया,इंदिरा कुंवर एवं अन्य अध्यापक उपस्थित थे।



इसी दिन दूसरा कार्यक्रम बालिका स्कूल सुंदरवास में भी कराया गया जिसमें भावी  शिक्षिकाओं ने सर पर जल भरी मटकी लेकर स्कूल के ट्यूबवेल तक सवारी " आवोरी सहेलियां आपा जल पूजन ने चाला "जल गीत गाते हुए निकाली। इसके बाद ट्यूबवेल की जल आरती की गई। प्रवीण मेहता जी ने बताया की वैदिक काल से गंगा आरती अर्थात जल पूजन किया जा रहा है यानि जल का महत्व तभी था और अब भी है और आगे भी रहेगा। डॉ पी सी जैन ने सभी से अपने-अपने घरों पर जाकर जल पूजन करने का आग्रह किया। प्रिंसिपल ने इस हेतु भारत  विकास परिषद सुभाष  का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में श्रीमती रचना द्विवेदी श्रीमती शशि शाह ममता मीना विजयलक्ष्मी आमेटा किरण पोखरण राधा ट्रेलर प्रियंका शर्मा इंदिरा खरे स्नेहलता भैया प्रेम सालवी नयनेश दवे नूतन कुमार पांडे रेनू कुमावत भारतीय आसानी उपस्थित रहे।