उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था महिला विंग की ओर से म्यूजिकल मंथ के तहत मंगलवार को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में महिला सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का उत्सव मनाते हुए समाज की 25 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन सभी सशक्त नारियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपनी नौकरी और व्यवसाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि नारी कभी झुकी नहीं, कभी थकी नहीं, कभी हारी नहीं। वह एक शक्ति है, जो पूरे विश्व को संचालित करती है।

कार्यक्रम की संयोजिका मधु केवल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर 25 महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही नारी शक्ति के सम्मान में कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस दौरान नारी शक्ति के सम्मान का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया।

सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ती है तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।

कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि महिला विंग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास और सशक्तिकरण और मजबूत होता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजिका टीम में मधु केवल्या, नूतन बेदी, नीलम पटवा और नियति कंठालिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मधु केवल्या, नीलम पाटवा, भावना जैन, ज्योति मोदियानी, मेघा गोस्वामी, संगीता गोस्वामी, निशा राठौड़, प्रीति माथुर, अनुराधा माथुर, रंजना भाटी, ललिता वर्मा, मीरा शर्मा, चित्रा मेनारिया, रितु लोढ़ा, रीज़ा शेख, कुमुद गहलोत, अनिमा गोस्वामी, किरण बाला किरण, भावना व्यास आदि उपस्थित थे।