उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी नांदेश्वर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा शिविर का आयोजन दिनांक 24 मार्च एवं 25 मार्च को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण महा शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड एवं प्रमोद सामर द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में संगठन की कार्यपद्धति विचारधारा बूथ सशक्तिकरण संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए जिनमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर के समापन सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदड़ा एवं शहर जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत द्वारा संबोधित किया गया। समापन सत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस प्रशिक्षण महा शिविर में मंडल के सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण रहा।
Udaipur
नांदेश्वर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाशिविर सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया गया जोर
Related stories
200 सप्ताह की रेखाओं में सजा उदयपुर, चौथी अर्बन स्केचर्स प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ
उदयपुर। उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य, गलियों, बाजारों, प्राकृतिक सौंदर्य और रोजमर्रा के जीवन को रेखाओं…
Mahila Samriddhi Bank Celebrates 80th Independence Day
Udaipur: The Udaipur Mahila Samriddhi Urban Co-operative Bank Ltd. celebrated the 80th Independence Day with…
Chief Minister’s Warm Interaction with the Public at Fateh Sagar Lake
Udaipur: Rajasthan Chief Minister Shri Bhajan Lal Sharma interacted warmly with the public during his morning…
Union Home Minister Amit Shah Receives Warm Welcome at Udaipur Airport
Udaipur: Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah and Rajasthan Chief Minister Shri Bhajan Lal Shar…