रतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को शहर भाजपा उदयपुर के देबारी मंडल की ओर से लाभार्थियों का सम्मान किया गया। मंडल की खेंगरो की भागल ग्राम पंचायत के धामधर राजस्व ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के कुल 48 लाभार्थियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। लाभार्थियों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही।
इस दौरान लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं खेंगरो की भागल गांव के सरपंच तुलसीराम मीणा ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से इस क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव आया है जिससे लोगों का जीवन यापन सफल एवं सुगम हुआ है।
कार्यक्रम में देबारी मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ महामंत्री छगन लाल मेघवाल उपाध्यक्ष सुरेश प्रजापत मंत्री चंदन सिंह देवड़ा ने एक एक योजना एवं पार्टी की रीति नीति को विस्तार से उपस्थितजनों के समक्ष रखा। पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार भी किया।
भाजपा शहर मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोड़ा जी मीणा भैरा जी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश पालीवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय सिंह चुंडावत आईटी संयोजक रोहित पाठक बेदला खुर्द उपसरपंच निमित डांगी संजय तंवर बूथ अध्यक्ष राम सिंह देवड़ा निलेश वैष्णव दिलीप व्यास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल मंत्री चंदन सिंह देवड़ा ने किया।
Udaipur
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर लाभार्थियों का सम्मान, योजनाओं से बदली जीवन की दिशा
Related stories
Rajasthan Marks 80th Independence Day with Patriotic Fervour Across the State
Jaipur, Rajasthan celebrated the 80th Independence Day on Saturday with patriotic fervour, enthusiasm and a s…
Udaipur Civic Polls: Reservation Lottery Intensifies BJP-Congress Race
Udaipur: The reservation lottery for the upcoming local body elections has reshaped the political landscape a…
Udaipur Couple Murder Case: Four Suspects Detained, Police Close to Breakthrough
Udaipur: The investigation into the killing of an elderly couple whose bodies were found stuffed inside a tru…
Chancellor Bhanwar Lal Gurjer Acts on Representations, Dr. Manju Mandot Takes Charge
Udaipur, Acting on representations and information highlighting alleged administrative irregularities at Jana…