उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी शहर जिला और सरदार पटेल मंडल द्वारा संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की जयंती के अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित में नरिया के नतृत्व में दुग्धाभिषेक पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
मंडल महामंत्री गजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया मुख्य अतिथि के शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल पूर्व संध्या पर सुंदर सिंह भंडारी प्रतिभा स्थल गोवर्धन सागर पर दुग्धाभिषेक एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 12 अप्रैल को प्रातः पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मंडल महामंत्री विजय प्रजापत गजेंद्र अग्रवाल मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा हेमंत सिसोदिया धीरेंद्र सिंह मंडल मंत्री माधुरी राठौड़ लीला कुंवर मंडल कोषाध्यक्ष गौरांग शर्मा तथा शक्ति केंद्र संयोजक महेश शर्मा सौरभ सुखवाल प्रदीप सनाढय सत्यनारायण झवर चेतन जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत द्वारा दी गई।
Udaipur
सुंदर सिंह भंडारी जयंती पर दुग्धाभिषेक पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का होगा आयोजन
Related stories
Rajasthan Marks 80th Independence Day with Patriotic Fervour Across the State
Jaipur, Rajasthan celebrated the 80th Independence Day on Saturday with patriotic fervour, enthusiasm and a s…
Udaipur Civic Polls: Reservation Lottery Intensifies BJP-Congress Race
Udaipur: The reservation lottery for the upcoming local body elections has reshaped the political landscape a…
Udaipur Couple Murder Case: Four Suspects Detained, Police Close to Breakthrough
Udaipur: The investigation into the killing of an elderly couple whose bodies were found stuffed inside a tru…
Chancellor Bhanwar Lal Gurjer Acts on Representations, Dr. Manju Mandot Takes Charge
Udaipur, Acting on representations and information highlighting alleged administrative irregularities at Jana…