उदयपुर :  राजस्थान फिल्म कला सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक मे संस्थापक सोहन सुहालका ने विकास यात्रा का ब्योरा प्रस्तुत किया ओर बताया कि नगर विकास प्रन्र्यास द्वारा  न्युनतम दर पर मिली जमीन पर थियेटर का निर्माण एक जून से शुरू किया जाएगा जिसकी करतल ध्वनि से खुशी जाहिर की गयी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि गीतकार देवेन्द्र सिंह राव का भी पाग उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।संस्थान के सचिव प्रेमनाथ योगी ने  उदयपुर नगर के जाने-माने प्रख्यात शिल्पकार सूक्ष्म पुस्तिका के विश्व  रिकॉर्ड होल्डर डॉ चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा का पगड़ी व ऊपरना कर राजस्थान फिल्म कलाकार केंद्र में सम्मान किया।