उदयपुर । भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती को केंद्रीय संगठन द्वारा समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके निमित्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरदार पटेल मंडल उदयपुर शहर द्वारा आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को बाबा साहब जीवन प्रश्नोत्तरी छात्रावास सम्पर्क एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय अंबेडकर छात्रावास गोवर्धन विलास में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा उदयपुर शहर जिला मंत्री हजारी जैन मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया महामंत्री गजेंद्र अग्रवाल मोर्चा जिला महामंत्री गोपाल सालवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलवंत कुर्डिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मण्डल मोर्चा महामंत्री गुलाबचंद तसीवाल अर्जुन मेघवाल पार्षद आरती वसीटा भरत सिंह प्रशांत मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच बाबा साहब के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समरसता का संदेश देते हुए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने दी।
Udaipur
अंबेडकर जयंती पर समरसता का संदेश, प्रश्नोत्तरी एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित
Related stories
Rajasthan Marks 80th Independence Day with Patriotic Fervour Across the State
Jaipur, Rajasthan celebrated the 80th Independence Day on Saturday with patriotic fervour, enthusiasm and a s…
Udaipur Civic Polls: Reservation Lottery Intensifies BJP-Congress Race
Udaipur: The reservation lottery for the upcoming local body elections has reshaped the political landscape a…
Udaipur Couple Murder Case: Four Suspects Detained, Police Close to Breakthrough
Udaipur: The investigation into the killing of an elderly couple whose bodies were found stuffed inside a tru…
Chancellor Bhanwar Lal Gurjer Acts on Representations, Dr. Manju Mandot Takes Charge
Udaipur, Acting on representations and information highlighting alleged administrative irregularities at Jana…