उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गष्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेष के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए।
अब तक हुई कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में प्रदेष में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 4 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 388 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेष में 2 लाख 56 हजार 834 रूपए की 992.77 लीटर देषी मदिरा, 4 लाख 51 हजार 985 रूपए की 453.925 लीटर भारत निर्मित विदेषी मदिरा, 66 हजार 828 रूपए की 292.4 लीटर बीयर एवं 2284 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। इसी क्रम में 96 हजार 553 लीटर वाॅष नष्ट किया गया है। प्रदेष में अभियान के दौरान एक चार पहिया एवं 4 दुपहिया वाहन सहित 5 वाहन जब्त करते हुए 121 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।
प्रदेष में ईपीएफ दलों की प्रभावी कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की षराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उदयपुर के आबकारी थाना सलूंबर क्षेत्र द्वारा मय जाब्ता दबिष देकर 1500 लीटर वाॅष नष्ट किया एवं अवैध हथकड़ शराब जब्त की। मौके पर एक अभियोग दर्ज किया गया। बीकानेर जोन के आबकारी थाना क्षेत्र बीकानेर ग्रमीण, नोखा, खाजूवाला में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 2 अभियोग दर्ज किए। जिला हनुमानगढ मंे ईपीएफ थाना हनुमानगढ़, संगरिया मंे 2 एवं भादरा मेें 2 अभियोग, ईपीएफ थाना चूरू में एक अभियोग दर्ज करते हुए हथकड़ शराब की चालू भट्टी नष्ट की गई। श्रीगंगानगर मंे रायसिंहनगर, सूरतगढ़ एवं श्रीकरणपुर में 4 अभियोग दर्ज किए। उक्त कार्रवाई में कुल 14 अभियोग दर्ज करते हुए 9 अभियुक्तों का गिरफ्तार किए। मौके से देषी शराब के 184 पव्वे, भारत निर्मित विदेषी मदिरा के 48 पव्वे, 25 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त कर 1800 लीटर वाॅष नष्ट किया गया। जोधपुर के लूनी एवं सरदारपुरा क्षेत्र में दबिष कार्रवाई के तहत 2 चालू भट्टियां सहित 450 लीटर वाॅष नष्ट किया गया। राजसमन्द में आबकारी थाना नाथद्वारा की रेड में एक चालू भट्टी मय उपकरण एवं अवैध हथकड़ शराब जब्त करते हुए 200 लीटर वाॅष नष्ट किया गया। भरतपुर जोन के कुम्हेर स्थित छापर मोहल्ला, पीली पोखर, धोबीघाट में औचक दबिष देकर 4 हजार लीटर वाॅष एवं 8 भट्टियां नष्ट की। बयाना क्षेत्र के बंषीपहाड़पुर में 200 लीटर वाॅष नष्ट कर 5 लीटर हथकड़ शराब जब्त की एवं एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सेवर ग्राम में अवैध मदिरा विक्रय करने पर 22 देषी शराब के पव्वे जब्त किए। जयपुर आबकारी टीम जयपुर ग्रामीण द्वारा शाहपुरा क्षेत्र के ग्राम डोडिया, डंूगर लंगड़ियावास और मिनो की बाढ़ में दबिष देकर एक हजार लीटर वाॅष सहित शराब बनाने की भट्टी और उपकरण नष्ट किए। मौके से 2 फरार अभियुक्त सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए। डंूगरपुर के सागवाड़ा क्षेत्र में ग्राम साबला में दबिष कार्रवाई में 200 लीटर वाॅष एवं एक भट्टी नष्ट कर 2 अभियोग दर्ज किए। नागौर में ईपीएफ दल की कार्रवाई में 100 लीटर वाॅष नष्ट करते हुए 10 लीटर हथकड़ शराब बरामद की गई। एक अभियोग दर्ज किया। मेड़ता क्षेत्र में ईपीएफ दल की कार्रवाई मेें 400 लीटर वाॅष नष्ट कर 10 लीटर अवैध हथकड शराब बरामद की गई। 2 अभियोग दर्ज किए गए। ब्यावर के तारागढ़, नया गांव में एक व्यक्ति से 40 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त कर गिरफ्तार किया साथ ही मौके पर 400 लीटर वाॅष भी नष्ट किया।
प्रदेष के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गष्त की जा रही है। प्रदेष में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Udaipur
विशेष निरोधात्मक अभियान प्रदेष में अवैध मदिरा पर कार्रवाई
प्रदेष में 96553 लीटर वाॅश नष्ट, 388 अभियोग दर्ज, 121 गिरफ्तार
Related stories
Tricolor Pride Over Mewar: Udaipur Celebrates 80th Independence Day with Grandeur
UDAIPUR — Under a vibrant sky echoing with patriotic fervor, the City of Lakes celebrated India’s 80th Indepe…
Achieving Ecological Sovereignty through a Constructive Citizen ’s Movement.
On 15 August, the Red Fort, the fluttering Tricolour, the armed forces standing vigilant on our borders, and…
Reliance Foundation’s prestigious Scholarships open for applications: to award 5100 first year UG & PG students
· Over 33,000 students across India have been supported by Reliance’s scholarships till date · Scholarship of…
Bhartiya Lok Kala Mandal Celebrates Independence Day With Patriotic Fervor
UDAIPUR, Rajasthan,Bhartiya Lok Kala Mandal in Udaipur celebrated Independence Day on Saturday with patriotic…