उदयपुर | विज्ञान समिति तथा डॉ. डी. एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज 05 मई 2026 को प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘नाभिकीय संयंत्रों में उपयोगी भारी पानी के विभिन्न आयामों पर’ विषय पर वार्ता आयोजित की गई। मुख्य वक्ता इंजी. महावीर प्रसाद जैन थे।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि वार्ता में साधारण पानी एवं भारी पानी में अंतर, इनके रासायनिक एवं भौतिक गुण, सापेक्ष उपलब्धता, भारी पानी का औद्योगिक उत्पादन तथा परमाणु संयंत्रों व औषधीय उत्पादन में इसकी उपयोगिता जैसे विभिन्न आयामों की विस्तृत विवेचना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. एल. कोठारी, कुलप्रमुख ने की। कोठारी संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. के. पी. तलेसरा ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। संचालन विज्ञान समिति के महासचिव डॉ. आर. के. गर्ग ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष मुनीश गोयल ने किया।
वार्ता में डॉ. के. एल. तोतावत, डॉ. सुजान सिंह, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर. के. खोखावत, शांतिलाल भण्डारी, डॉ. एन. सी. शर्मा, रेणु भण्डारी, इंजी. एम. के. मेहता, इंजी. अविनाश भटनागर, ए. एस. चुण्डावत, मधु मित्तल, इंजी. डी. के. वर्डिया एवं अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।