उदयपुर। जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 6 विधानसभाओं की 27 ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में फलासिया पंचायत समिति के बिछीवाड़ा में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पीपीओ सौंपे। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर किसानों और पशुपालकों को 13 विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम रथ के साथ कला जत्थे के कलाकारों ने रोचक एवं आकर्षक अंदाज में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
इस अवसर पर समाजसेवी भैरूलाल प्रजापत, प्रकाश, मुकेश माली, भोपाल सिंह शेखावत व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Udaipur
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पीपीओ सौंपे, 13 विभागों की योजनाओं की दी जानकारी
Related stories
Tricolor Pride Over Mewar: Udaipur Celebrates 80th Independence Day with Grandeur
UDAIPUR — Under a vibrant sky echoing with patriotic fervor, the City of Lakes celebrated India’s 80th Indepe…
Achieving Ecological Sovereignty through a Constructive Citizen ’s Movement.
On 15 August, the Red Fort, the fluttering Tricolour, the armed forces standing vigilant on our borders, and…
Reliance Foundation’s prestigious Scholarships open for applications: to award 5100 first year UG & PG students
· Over 33,000 students across India have been supported by Reliance’s scholarships till date · Scholarship of…
Bhartiya Lok Kala Mandal Celebrates Independence Day With Patriotic Fervor
UDAIPUR, Rajasthan,Bhartiya Lok Kala Mandal in Udaipur celebrated Independence Day on Saturday with patriotic…