उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सूरजपोल स्थित कार्यालय में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई गई। उदयपुर देहात जिला काग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि इस अवसर पर राजेश पायलट की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
विचार गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि राजेश पायलट उन नेताओं में थे जिनकी पहचान जनता के बीच, खेत-खलिहानों में और देश की मिट्टी से जुड़ी रही। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, गरीबों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को मजबूती से बुलंद किया। सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। ग्रामीण भारत, किसान हित और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण तथा देश के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
राजेश पायलट हमेशा कहते थे कि जब तक गरीब, किसान और मजदूरों के बच्चे पढ़-लिखकर उन कुर्सियों पर नहीं बैठेंगे, जो देश की नीतियों को क्रियान्वित करती है, तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है। सादगी, साहस और जनसेवा उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने जीवनभर किसानों, वंचितों, श्रमिकों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा देशहित को अपने जीवन का सर्वोच्च धर्म माना।
पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या ने कहा कि किसानों और आमजन के अधिकारों के लिए राजेश पायलट का संघर्ष, उनकी सादगी, कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। देशसेवा उनके जीवन का उद्देश्य और संकल्प था, जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ निभाया।
गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के कल्याण के प्रति उनकी प्रगतिशील सोच रही। देश की सेवा को सर्वोपरि मानने वाले एक वीर वायुसेना अधिकारी और जनसेवा के लिए समर्पित जननेता के रूप में उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। जनहित, सामाजिक न्याय और जनसरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता जन-जन को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, प्रदेश कांग्रेस सचिव भीम सिंह चुंडावत, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, डॉ कल्याण सिंह राव, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, डॉ कौशल नागदा, डॉ संजीव राजपुरोहित, जमना लाल शर्मा, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर महिला कांग्रेस शांता प्रिंस, कमलेश पटेल, मोडीराम प्रजापत, दिनेश औदिच्य, शिव लाल गुर्जर, डॉ महेश त्रिपाठी, अजीज खान पठान, आनन्द सिंह राजपूत, ओम प्रकाश गमेती, टीटू सुथार, गोपाल सरपटा, विजय प्रकाश वडेरा, सौरभ शर्मा, लोकेश मीणा, प्रभुलाल गुर्जर, नरेन्द्र सिंह गुहिल, मोहत लाल भजात, लालूराम भजात, गिरिराज प्रसाद मीणा, बालू सालवी, देवेन्द्र पारंगी, उदय लाल डामोर उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद डॉ कौशल नागदा ने दिया।
Udaipur
गाँव, ग़रीब, किसान, मजदूर के कल्याण हेतु राजेश पायलट द्वारा किये गये प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे - लाल सिंह झाला
राजेश पायलट ने हमेशा किसानों, युवाओं, गरीबों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को मजबूती से बुलंद किया - लक्ष्मी नारायण पंड्या
Related stories
Lecture on ‘Role of Youth in Nation Building’ Organised by NSS Unit
The National Service Scheme (NSS) Unit of the College of Community and Applied Sciences, a constituent colleg…
Har Ghar Tiranga Rally Echoes the Message of Patriotism
Under the Azadi Ka Amrit Mahotsav and the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign, the College of Community and Applied S…
Chief Minister Bhajan Lal Sharma Participates in Tiranga Yatra in Sadulshahar
Sri Ganganagar/Jaipur: Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma participated in a Tiranga Yatra organised i…
Luxury Escapes In and Around Delhi for the Independence Day Weekend
The Independence Day weekend offers the perfect opportunity to step away from everyday routines and embrace a…