उदयपुर। सामाजिक प्रभाव और सतत विकास के क्षेत्र में एक दशक की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण करने पर ग्रीनसोल फाउंडेशन ने आज मुनवास (कैलाशपुरी) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपना 10वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया। समारोह में कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, साझेदारों, हितधारकों, समन्वयकों, समर्थकों, परिवारजनों एवं मित्रों ने भाग लेकर संस्था की दस वर्षों की उपलब्धियों को सराहा।
इस विद्यालय में ऐसे विद्यार्थी अध्यननरत है जो प्रतिदिन लंबी दूरी पैदल तय कर शिक्षा प्राप्त करने आते हैं और कई बच्चे संसाधनों के अभाव में नंगे पैर विद्यालय पहुंचते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 123 विद्यार्थियों को लगभग 150 शैक्षणिक एवं आवश्यक सामग्री किटें वितरित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण प्रार्थना गीत से हुआ, जिसने पूरे समारोह को प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर ग्रीनसोल फाउंडेशन की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 का भी विमोचन किया गया। रिपोर्ट में संस्था द्वारा वर्षभर में किए गए सामाजिक कार्यों, सतत विकास पहलों, सामुदायिक पहुंच और विभिन्न उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
समारोह में फाउंडेशन के सह-संस्थापक श्रीयांस भंडारी के परिवार ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए दीर्घकालिक छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। इस पहल के तहत प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा और भविष्य निर्माण को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर मुंबई सहित विभिन्न स्थानों से आए कॉर्पोरेट लीडर्स, संस्था के साझेदार, हितधारक, समर्थक एवं संस्थापकों के परिवारजन उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने ग्रीनसोल फाउंडेशन के प्रति समाज के विश्वास और सहयोग को दर्शाया। अपने दस वर्षों के सफल सफर पर संस्था ने आगामी वर्षों में और अधिक सामाजिक परिवर्तन लाने की प्रतिबद्धता दोहराई। फाउंडेशन ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि समाज सेवा के नए अध्याय की शुरुआत है। “और अधिक सेवा” के मूल मंत्र के साथ संस्था आने वाले दशक में और अधिक समुदायों तक पहुंचकर अपने सामाजिक प्रभाव को कई गुना बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
Udaipur
ग्रीनसोल फाउंडेशन के सामाजिक सेवा के 10 वर्ष पूर्ण, 123 विद्यार्थियों को वितरित किये शैक्षणिक किट
वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा
Related stories
When Ragas Summon the Rain: Unveiling Malhar at Shilpgram
There is an ethereal, age-old romance between Indian classical arts and the natural world. Music does not mer…
Gangodbhav Echoes with Devotional Songs of Mahadev, Devotees Immersed in Bhakti
Udaipur, August 13: The Gangodbhav complex reverberated with devotional songs dedicated to Lord Mahadev on Th…
The Horrors of Partition: A Price Paid for Freedom That We Must Never Forget
*Only when the new generation learns of the sacrifices made by their forebears will they truly grasp the real…
DPS Udaipur Hosts Felicitation Ceremony to Honour Outstanding Academic and Sporting Talent
Udaipur: A special award distribution ceremony was organized at Delhi Public School, Udaipur, on August 13, 2…