उदयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई के महिला प्रकोष्ठ की ओर से पशुपति कल्याण परिषद गोशाला में विशेष गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से गोशाला की गायों के लिए एक मिनी ट्रक हरा चारा उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही गायों को गुड़ भी खिलाया गया।महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रत्येक अमावस्या के दिन नियमित रूप से गोसेवा का यह पुनीत कार्य किया जाता है।
इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरियाली अमावस्या के अवसर पर भी गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोसेवा को पुण्य एवं सेवा का श्रेष्ठ माध्यम माना गया है और महिला प्रकोष्ठ भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, अनामिका गुप्ता, वीना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।पशुपति कल्याण परिषद गोशाला की सचिव सुमन बॉस ने महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए गोसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।