उदयपुर। भाजपा एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को जयपुर पहुंचे सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का विधानसभा कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डॉ. रावत को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में डॉ. रावत एसटी वर्ग के उत्थान, संगठन की मजबूती और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

पूर्व विधायक एवं 2024 में दौसा से लोकसभा प्रत्याशी रहे कन्हैयालाल मीणा ने भी डॉ. रावत से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जयपुर में दिनभर कई वरिष्ठ नेताओं ने सांसद डॉ. रावत से मुलाकात कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।