उदयपुर | मानव सेवा समिति के सचिव शिवरतन तिवारी ने बताया कि आज दिनांक 25.08.2026 को समिति द्वारा बड़ी अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय महामहिम श्री गुलाबचंद कटारिया के कर कमलों द्वारा किया गया।
वृक्षारोपण में श्रीमान फूल सिंह मीणा (ग्रामीण विधायक), संरक्षक श्रीमती श्रीमती रजनी डांगी, अध्यक्ष पी के वर्डिया, श्रीमती सीता शर्मा, डॉ. प्रभा गुप्ता, महिमा बिड़ला, श्रीमती सूरज जैन, डी. के. गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री कुंदन भटेवरा, भगवत सिंह सिसोदिया, लक्ष्मी लाल वीरवाल, रवि शर्मा सहित अनेक ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि स्वागत उद्बोधन में अध्यक् प्रकाश वर्डिया ने समिति द्वारा विगत तीस वर्षों में जनहित में किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। श्री गुलाबचंद कटारिया ने जनसेवा का आग्रह करते हुए जनता से अपील की कि सभी लोग अपनी माता के नाम पर एक-एक पेड़ अवश्य लगाएँ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव शिवरतन तिवारी ने दिया।