जिला कलक्टर एवं नगर निगम के प्रशासक नमित मेहता ने गुरुवार को नगर निगम परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर श्री मेहता गुरूवार अपराह्न बाद नगर निगम परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने पं दीनदयाल सभागार के भूतल पर वार्ड संख्या 35, 36, 37, 48 एवं 49 के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर - 2025 का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों तथा नगर निगम की विभिन्न शाखाओं द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा शिविर में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सेवा शिविरों का उद्देश्य लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविरों से आमजन को एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएँ मिल रही हैं, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होती है। अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि शिविर में आमजन के प्रार्थना पत्र संग्रहित करने के साथ उनका यथासंभव मौके पर ही निस्तारण हो, ताकि लोगों को शिविर का सही मायनों में लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना , अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Udaipur
पंजीयन के साथ प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर भी रखें फोकस - जिला कलक्टर
जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण
Related stories
Rajasthan Vidyapeeth Celebrates 90th Foundation Day with Grandeur
Udaipur, August 21: Rajasthan Vidyapeeth celebrated its 90th Foundation Day with enthusiasm on Friday at the…
CM Sharma, Rathore Welcome MP Dr Rawat
UDAIPUR: Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma and BJP state president Madan Rathore on Friday welcomed U…
Udaipur-Shalimar Superfast Express to Run Twice a Week on MP Dr Rawat’s Demand
UDAIPUR: Railway Minister Ashwini Vaishnaw has approved increasing the frequency of train no. 20971/20972 Uda…
Sanjay Ladha Earns PhD After Two Decades in Journalism
Bhilwara. Senior journalist Sanjay Ladha, who has been active in the field of journalism for more than two de…