उदयपुर, राज्य सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोडकर सहकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुँचाने, युवाओ/महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं सहकारी कानून की आमजन को जानकारी देने के उद्देश्य से “सहकार सदस्यता अभियान” का आयोजन 2 से 15 अक्टुबर की अवधि में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के सहयोग से किया जाएगा।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा आयेजित किए जाने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सहकारी समिति का गठन करने के साथ-साथ, वर्तमान में कार्यरत सहकारी समितियों की सदस्य संख्या में वृद्धि करना है। वर्तमान में दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के कार्यक्षेत्र जिलों यथा उदयपुर, सलुम्बर, राजसमन्द एवं प्रतापगढ़ जिले की धरियावद तहसील में कुल 456 ग्राम सेवा सहकारी समितियां पंजीकृत है, जिसमें करीब 3.20 लाख सदस्य है। इस अभियान के दौरान प्रत्येक समिति को न्यून्तम 10 प्रतिशत नए सदस्य जोडने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें अभियान की समाप्ति पश्चात बैंक कार्यक्षेत्र में कुल 3.52 लाख सदस्य सहकारिता से जुड जाएेंगे। अभियान के सुचारु रुप से क्रियान्वन हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में संबधित केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक को जिला प्रभारी एवं संबंधित उप रजिस्ट्रार/सहायक रजिस्ट्रार को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। अभियान की तैयारी हेतु उदयपुर सीसीबी की एमडी डॉ मेहजबीन बानो द्वारा समीक्षा बैठकों का आयोजन किया कर उनमें सदस्यता प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डॉ. बानो ने बताया कि सदस्यता हेतु सहकारिता विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से समन्वय कर एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरु की है। ऑनलाइन सदस्यता आवेदन पत्र का लिंक राज सहकार पोर्टल पर उपलब्ध है। साथ ही, पैक्स व्यवस्थापक या केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा में सम्पर्क कर भी लिंक प्राप्त किया जा सकता है। सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक व्यक्ति लिंक पर जाकर एसएसओ आईडी के माध्यम से अथवा सीधे ही एसएसओ आईडी पर लॉिंगन कर स्वयं ही ऑनलाईन सदस्यता फार्म भर सकते है। इसके लिए केवल जनाधार नंबर की आवश्यकता होगी। ऑनलाईन आवेदन न कर पाने की स्थिति में आवेदक केम्प प्रभारी से ऑफलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करके भी सदस्यता ग्रहण कर सकते है। प्रबन्ध निदेशक महोदया ने बैंक के सभी अधिकारियो, कर्मचारियों तथा समिति व्यवस्थापकों से अभियान को सफल बनाने की तथा आमजन को राज्य के सहकारी आंदोलन से जोडकर उन्हे लाभान्वित करने की अपील की है।
Udaipur
जन-जन तक पहुॅचे सहकारिता का लाभ
2 से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान का आयोजन
Related stories
CM Sharma, Rathore Welcome MP Dr Rawat
UDAIPUR: Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma and BJP state president Madan Rathore on Friday welcomed U…
Udaipur-Shalimar Superfast Express to Run Twice a Week on MP Dr Rawat’s Demand
UDAIPUR: Railway Minister Ashwini Vaishnaw has approved increasing the frequency of train no. 20971/20972 Uda…
Sanjay Ladha Earns PhD After Two Decades in Journalism
Bhilwara. Senior journalist Sanjay Ladha, who has been active in the field of journalism for more than two de…
Give the Elderly the Light of Dignity, Not the Darkness of Neglect
World Senior Citizens Day serves as a wake-up call to society’s collective conscience, compelling us to refle…