आज गांधी बाल विद्या मंदिर, खेमपुरा, में वरिष्ठ चिकित्सक, जिला व्यसन मुक्त भारत अभियान की समिति के सदस्य डॉक्टर पी सी जैन ने विद्यालय की चयनित छात्राओं को नशा मुक्ति प्रेरक की शपथ दिलाई। ये छात्राएं समाज में जाकर नशे से युक्त परिवारों को नशा मुक्त करने हेतु उपचार लेने के लिए प्रेरित करेगी, क्योंकि अब उन्हें ज्ञात हो गया है कि नशा एक रोग है और जिसका इलाज अब औषधीयों द्वारा संभव है।

छात्राओं को मोबाइल, लैपटॉप से होने वाले नुकसान के बारे में अपने पीपीटी प्रेजेंटेशन को सजीव दिखाया। तंबाकू और गुटका को उन्होंने एक दीमक बताया जो अन्य सभी नशों से भिन्न और अधिक घातक है।

उन्होंने बताया कि छात्राओं की शारीरिक बनावट छात्रों से भिन्न होने के कारण सभी तरह के नशे उनके लिए अधिक घातक होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में नशा गीत "आजा रे बदनाम हो ये नशा " गरबा नृत्य सहित सबने गाया।

नीतू साहू ,मीनाक्षी साहू ,प्राची पटेल ,सिमरन शर्मा ,दिव्यांशी चौहान ,माही अठवाल की कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही |

वरिष्ठ शिक्षक दिनेश शर्मा ने डॉक्टर पीसी जैन को धन्यवाद कर एवं जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रदूषण,प्लास्टिक इत्यादि पर आगे कार्यक्रम रखने का आग्रह किया।