सन् 1953 से प्रतिवर्ष सम्पूर्ण भारत में दिनांक 14 से 20 नवम्बर तक सहकार सप्ताह का आयोजन किया जाता है, इस क्रम में अन्र्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में 72वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जाना है। मुख्य शासन सचिव, सहकारिता विभाग श्रीमती मंजु राजपाल के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य का राज्य स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम दिनांक 14.11.2025 को प्रातः 11.00 बजे भण्डारी दर्शक मण्डप, गाॅधी ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय श्री गौतम कुमार दक, सहकारिता एवं नागारिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजस्थान सरकार मुख्य अतिथि रहेगें।
इस वर्ष सहकार सप्ताह का मूल ध्येय वाक्य ‘ रखा गया है तथा उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘‘परि^^Cooperative as vehicle for
Atamnirbhar Bharat^^चालन दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता बढाने के लिए डिजिटलीकरण को बढावा देना‘‘ रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उदयपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक कार्यक्षेत्र में ई-पैक्स एवं ई-मित्र के रूप मे कार्य करने वाले व्यवस्थापको को सम्मानित किया जाएगा तथा 4 समितियों को माईक्रो एटीएम का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान राज्य सहकारी बैंक, जयपुर तथा केन्द्रीय सहकारी बैक उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।