उदयपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार जनगणना की प्रारम्भिक तैयारियों जिला, उपखण्ड, तहसील एवं नगर निकाय स्तर पर शुरू हो चुकी हैं।
जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में जनगणना की प्रारम्भिक तैयारियों में प्रशासनिक ईकाईयों को मूर्त रूप देने के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर महोदय, उदयपुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, पुनीत शर्मा, जनगणना निदेशालय से सहायक निदेशक विशाल गर्ग, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-1 लोकेश मीणा, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 श्रीमती नेहा कुमारी एवं सुश्री निशा मीणा, समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, उपायुक्त, नगर निगम, अधिशाषी अधिकारी एवं नगर निकायों के राजस्व अधिकारी अपने सह कार्मिकों के साथ सम्मिलित हुए। इस में जिला/तहसील/राजस्व ग्राम/नगर/वार्ड की सूचियों को अंतिम रूप देना, समस्त प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं की पहचान एवं स्थिरीकरण कर इनके सही मानचित्र तैयार करना आदि कार्य सम्पादित करते हुये जनगणना कार्य की पूर्व तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये गये। जनगणना निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना प्रकोष्ठ का गठन, प्रशासनिक ईकाईयों का स्थिरीकरण एवं सत्यापन, मानचित्रों में प्रदर्शन, ब्लॉक निर्माण जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति, फील्ड कार्य के लिये कार्मिकों का अधिग्रहण एवं प्रशिक्षण आदि कार्य प्रारम्भ किये जा चुके हैं।
दो चरणों में होगी जनगणना
भारत की जनगणना दो चरणों में सम्पन्न होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सम्भवतः मई-जून, 2026 तथा द्वितीय चरण में जनसख्या की गणना का कार्य फरवरी-मार्च, 2027 में सम्पन्न होगा। यह भारत की प्रथम डिजीटल जनगणना होगी, जोकि मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से होगी तथा जनगणना से सम्बन्धित समस्त कार्यों की निगरानी वेब पोर्टल के माध्यम से होगी। इस जनगणना में ब्लॉक गठन का कार्य एचएलबीसी वेब पोर्टल के माध्यम से होगा। प्रत्येक जनगणना ब्लॉक 700 से 800 की जनसंख्या अथवा 150 से 180 परिवारों का होगा। इन जनगणना ब्लॉकों के मानचित्रों में इनकी प्रशासनिक सीमाओं का निर्धारण करते हुये प्रमुख गलियों/ सड़कों/चौराहों/नदी/नहरों/भू चिह्नों आदि का ध्यान भी रखा जाएगा। ब्लॉक गठन का कार्य फरवरी 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जनगणना कार्य का छोटे स्तर पर प्रयोग करने हेतु जनगणना 2027 का पूर्व परीक्षण जयपुर, बाड़मेर एवं डूंगरपुर के चयनित ब्लॉकों में 10 से 30 नवम्बर, 2025 तक किया चुका है।
Udaipur
जनगणना-2027 : प्रारंभिक तैयारियां शुरू
बैठक में प्रशासनिक इकाईयों को मूर्त रूप देने पर चर्चा
Related stories
संवाद से सधेगा सदन, सहमति से मजबूत होगा लोकतंत्र
गोपेन्द्र नाथ भट्टलोकतंत्र केवल बहुमत के शासन की व्यवस्था नहीं है। उसकी वास्तविक शक्ति उस संवाद में निहित है,…
Dialogue Will Ensure Smooth House Proceedings; Consensus Will Strengthen Democracy
Gopendra Nath BhattDemocracy is not merely a system of majority rule. Its true strength lies in a dialogue wh…
Tulsidas: The Eternal Voice of Ram Devotion, Values and Human Welfare
In India’s great tradition of saints, Goswami Tulsidas occupies a place far beyond that of a celebrated poet…
BJP’s New Team: A Blend of Fresh Energy, Experience and Strategic Balance
With the announcement of his new national team, Bharatiya Janata Party (BJP) National President Nitin Nabin h…