उदयपुर | टाइम बैंक आफ इंडिया के नवगठित फतेहपुरा समूह की प्रथम बैठक एडमिन श्रीमती रेणु माथुर एवं आशीष हरकावत की अध्यक्षता तथा श्री फतेहलाल हरकावत के सहयोग से निजी रिसोर्ट में मंगलवार शाम को आयोजित की गई।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि बैठक में लगभग 25 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें आपसी परिचय के पश्चात् भविष्य की योजनाओं पर विचार -विमर्श किया गया। दोनों एडमिन्स ने सभी सदस्यों से अपनी -अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट कराने का अनुरोध किया तथा सदस्यों ने अपने अनुभव सांझा किए व सुझाव दिए ।
श्रीमती रेणु माथुर ने उपस्थित सदस्यों से अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़ने का आग्रह किया और स्पष्ट किया कि नए जुड़ने वाले सदस्यों में सेवा भाव अवश्य होना चाहिए क्योंकि टाइम बैंक मूल उद्देश्य अकेले घर या अस्पताल में बीमारी से संघर्ष कर रहे वृद्धजन को समय देकर उनकी देखभाल करना है।
अल्पाहार के उपरांत बैठक समाप्त की गई।