उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देेशो के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे।

स्कूली बच्चो, स्टॉफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए माह अगस्त की थीम ’शोषण के खिलाफ आवाज उठाओं, स्वयं अपने रक्षक बनो । अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श, फर्क समझो, सुरक्षित रहो’ के तहत जागरूक किया गया।

एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा समस्त राजस्थान के विद्यालयों में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को न्यायिक अधिकारीगण द्वारा स्कूली बच्चों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए जागरूक किया जाएगा।

अगस्त माह के तृतीय परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारीगण विद्यालयो में पहुँचे एवं विद्यार्थियों को गुड टच-बेड टच, पोक्सो कानून, किशोर न्याय बालको का सरंक्षण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, नाल्सा हेल्पालाईन 15100, नालसा पोर्टल के बारे में जागरूक किया।रकमपुरा स्थित द न्यू सेंट्रल एकेडमी में एडीजे राहुल चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए शोषण के खिलाफ आवाज उठाने, स्वयं अपने रक्षक बनने, अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श, फर्क समझने सहित विविध जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा की।

इसके अतिरिक्त कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर द न्यू सेंट्रल एकेडमी के वैभव सक्सेना द्वारा एडीजे राहुल चौधरी का स्वागत करते हुए धन्यावाद ज्ञापित किया गया।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि उदयपुर मुख्यालय के न्यायिक अधिकारी एडीजे (महिला उत्पीड़न न्यायालय) नवीन जरवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट (उत्तर) निकिता जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट (उत्तर) कार्तिकेय सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट (दक्षिण 1) नवीन सिंह गुर्जर, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन आई एक्ट) कैसेज क्रम संख्या- 1 गजेंद्र सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन आई एक्ट कैसेज) क्रम संख्या 2 राजपाल चैहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन आई एक्ट ) कैसेज क्रम संख्या -7 गितिका गर्ग, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विनय डाबी द्वारा परिवर्तनशील मंगलवार के तहत उदयपुर मुख्यालय के निजी एवं सरकारी विद्यालयो में स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।