उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की आधिकारिक बैठक स्पाइस, अर्बन स्क्वायर मॉल, उदयपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में बीसीआई टूरिज्म के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
बैठक का मुख्य एजेंडा बिजनेस नेटवर्किंग, फेलोशिप एवं आपसी सहयोग को मजबूत करने के साथ आगामी तीन दिवसीय "बीसीआई बाजार" एग्जिबिशन की तैयारियों, आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा।बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बैठक के दौरान 25 से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बीसीआई बाजार एग्जिबिशन को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
एग्जिबिशन में विभिन्न व्यवसायों और ब्रांड्स को अपने उत्पाद एवं सेवाएं प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
इसके माध्यम से व्यवसायों को नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने, ब्रांड प्रमोशन, बिजनेस नेटवर्क बढ़ाने और संभावित व्यावसायिक सहयोग के अवसर तलाशने का मंच मिलेगा।उन्होंने कहा कि "बीसीआई बाजार" एग्जिबिशन इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जहां अलग-अलग क्षेत्र के व्यवसाय अपने उत्पाद एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने के साथ नए ग्राहकों, व्यवसायियों और संभावित बिजनेस पार्टनर्स से जुड़ सकेंगे।बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में लगातार नए अवसर सामने आ रहे हैं।
बीसीआई टूरिज्म के माध्यम से होटल, ट्रैवल, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी और इससे जुड़े विभिन्न व्यवसायों को एक मंच पर लाकर नेटवर्किंग, फेलोशिप और बिजनेस कोलैबोरेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि "बीसीआई बाजार" एग्जिबिशन में अधिक से अधिक व्यवसायों और ब्रांड्स की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों के स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।अर्बन स्क्वायर की ओर से लवदीप शर्मा ने बताया कि अर्बन स्क्वायर मॉल हमेशा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता है, जो शहरवासियों को नए ब्रांड्स और व्यवसायों से जोड़ने के साथ स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के व्यवसायों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते हैं।
बीसीआई बाजार एग्जिबिशन के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों के व्यवसायों को एक ही स्थान पर अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे विजिटर्स के लिए भी एक बेहतर शॉपिंग और बिजनेस एक्सपीरियंस तैयार होगा।जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि बैठक में सदस्यों के बीच परिचय और बिजनेस कनेक्शन को मजबूत करने के साथ एग्जिबिशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
स्टॉल्स, प्रतिभागी व्यवसायों, प्रमोशन, विजिबिलिटी और आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।एंकर नितिन दशोरा ने बताया कि बीसीआई बाजार एग्जिबिशन व्यवसायों के लिए अपनी ब्रांड विजिबिलिटी बढ़ाने और नए लोगों तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।
तीन दिवसीय आयोजन में अलग-अलग कैटेगरी के व्यवसायों की सहभागिता से विजिटर्स को भी एक ही स्थान पर विभिन्न प्रोडक्ट्स और सेवाओं के विकल्प देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रमोशन और ऑडियंस कनेक्ट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।बैठक में बीसीआई टूरिज्म के सदस्यों ने एग्जिबिशन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
बैठक के माध्यम से बिजनेस नेटवर्किंग, फेलोशिप, ब्रांड विजिबिलिटी और नए बिजनेस कनेक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।बीसीआई बाजार एग्जिबिशन पोस्टर का विमोचनबैठक के दौरान बीसीआई बाजार एग्जिबिशन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी, बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी, लवदीप शर्मा, प्रियांक चौहान, पूर्णिमा मनोहर, विनिता मोदी, डीपी सिंह, दिलीप सोनी, आयुष सुहालका, बृजराज सुहालका, भूमि त्रिवेदी, प्रेमलता कुमावत, भरत बोराणा, कैलाश गमेती सहित बीसीआई टूरिज्म के सदस्य उपस्थित रहे।