उदयपुर। उदयपुर के युवा समाजसेवी एवं बाल अधिकार विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या 20 अगस्त 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में आयोजित विकसित भारत - 2047 के तहत राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन “India@2047 – Summit 2026” में विशेष वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। यह आयोजन भारत के विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में नेतृत्व, नवाचार और वैश्विक शक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है।
डॉ. पण्ड्या इस अवसर पर नो चाइल्ड लेफ्ट बिहाइंड “No Child Left Behind: Child Protection as the Foundation of India’s Journey to 2047” विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। अपने संबोधन में वे भारत के 2047 के विकसित राष्ट्र के संकल्प में बाल संरक्षण, बाल अधिकार और बच्चों की सुरक्षित एवं सम्मानजनक परवरिश की भूमिका को रेखांकित करेंगे।
डॉ. पण्ड्या लंबे समय से बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल सुरक्षा तथा बच्चों से जुड़े विभिन्न अधिकारों के मुद्दों पर जमीनी स्तर के साथ-साथ नीति एवं संस्थागत स्तर पर भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं।
आईआईटी दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर डॉ. पण्ड्या का संबोधन इस बात को मजबूती से सामने रखेगा कि भारत की 2047 की विकास यात्रा तभी सार्थक और समावेशी होगी, जब देश का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और अपने अधिकारों से सशक्त होगा।
India@2047 Summit 2026 में उनका संबोधन 20 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे आईआईटी दिल्ली परिसर में रिसर्च एवं इनोवेटिव सभागार में होगा जहा पुरे राष्ट्र से विभिन्न विषयो के विशेषज्ञ, नीतिकार एवं नीति निर्माण एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे l