उदयपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रवार संचालित 7 एलईडी मोबाइल वैन विकास रथ गांव-गांव तक विकास की गूंज को पहुंचा रहे हैं। गुरुवार को भी इन रथों ने पूर्व निर्धारित रूट प्लान के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो माध्यम से दी गई।
राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गत 12 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तर से विकास रथ यात्रा का आगाज किया था। अगले दिन 13 दिसम्बर को सूचना केंद्र परिसर से प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास रथों को निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के लिए रवाना किया गया था। पिछले लगभग दो सप्ताह से यह रथ अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। विकास रथों के माध्यम से योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित साहित्य का वितरण किया गया। जगह-जगह रथों का स्वागत हुआ और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम से जुड़कर सरकार की योजनाओं की जानकारी लेते नजर आए। स्थानीय जनप्रतिनिधि, रथ प्रभारी, पंचायत स्तरीय कार्मिक तथा आमजन की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।
भ्रमण के दौरान गुरूवार को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में टोकर, कालीघाटी कानपुर, शक्तावतों का गुड़ा, भोराई, जाम्बुड़ा सेमारी व श्यामपुरा, झाड़ोल विधानसभा में महाड़ी, सड़ा, गुरा, मामेर व कोटड़ा, मावली विधानसभा में देबारी, अंबेरी, सापेटिया व बेदला गांवों में विकास रथ पहुंचे। इसी प्रकार उदयपुर शहर विधानसभा में अमल का कांटा, मुखर्जी चौक, धानमंडी चौक, देहली गेट व हाथीपोल चौराहा पर जागरूकता कार्यक्रम हुए। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में बारापाल, खरपीणा, काया, चणबोरा व बलीचा, वल्लभनगर विधानसभा में गुडली, रामज, कुराबड़, बेमला व कोट तथा गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में रामा, ईसवाल, कड़िया, लोसिंग, वाटी, कदमाल, कठार व भूताला में विकास रथ पहुंचे और आमजन को सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विकास यात्रा, जनहितैषी निर्णयों और योजनाओं का संदेश गांव-गांव तक पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और सहभागिता देखने को मिली।
Udaipur
राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की गूंज
7 एलईडी मोबाइल विकास रथों ने आमजन तक पहुंचाई सरकार की उपलब्धियां
Related stories
संवाद से सधेगा सदन, सहमति से मजबूत होगा लोकतंत्र
गोपेन्द्र नाथ भट्टलोकतंत्र केवल बहुमत के शासन की व्यवस्था नहीं है। उसकी वास्तविक शक्ति उस संवाद में निहित है,…
Dialogue Will Ensure Smooth House Proceedings; Consensus Will Strengthen Democracy
Gopendra Nath BhattDemocracy is not merely a system of majority rule. Its true strength lies in a dialogue wh…
Tulsidas: The Eternal Voice of Ram Devotion, Values and Human Welfare
In India’s great tradition of saints, Goswami Tulsidas occupies a place far beyond that of a celebrated poet…
BJP’s New Team: A Blend of Fresh Energy, Experience and Strategic Balance
With the announcement of his new national team, Bharatiya Janata Party (BJP) National President Nitin Nabin h…