उदयपुर। सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति द्वारा कुछ दिन पूर्व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए झुलेलाल प्रीमियर लीग (जेपीएल-4) के आयोजन की सफलता के उपलक्ष्य में सेन्ट्रल युवा संगठन से जुड़ी 32 युवा संस्थाओं के सदस्यों का स्नेह मिलन कार्यक्रम शिकारवाड़ी स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया।
समिति के अध्यक्ष विजय आहूजा ने बताया कि जेपीएल-4 को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सक्रिय सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
महासचिव मुकेश खिलवानी ने जानकारी दी कि समाज की महिलाओं के लिए 14 एवं 17 जनवरी को रानी विलेज में खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
इस स्नेह मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश गखरेजा, जितेन्द्र शिकारपूरी, प्रकाश रूपचंदानी, विक्की राजपाल, राजेश तलदार, संजय खतुरिया, भावेश तलदार, कपिल मनवानी, अनिल नेभनानी, सतीश वाधवानी, हरीश भाटिया, सुमित परियानी, पंकज नागपाल सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।