उदयपुर | अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की जानिब से आज शहर की सभी मस्जिद एवं मोहल्ला कमेटियों तथा आलिम-ए-दीन हज़रत के साथ दो चरणों में एक अहम मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की सदारत अंजुमन के सदर जनाब मुख्तार कुरैशी साहब ने की।
मीटिंग में अंजुमन के सेक्रेट्री जनाब मुस्तफा शेख ने अंजुमन के ऐतिहासिक और महत्वाकांक्षी मिशन
“मौलाना ज़हीरुल हसन मर्दुम शुमारी / सर्वे रिपोर्ट 2026”
के उद्देश्यों और ज़रूरत पर विस्तार से रोशनी डाली।
इस अवसर पे मर्दुम शुमारी के पोस्टर का विमोचन किया गया
उन्होंने बताया कि यह सर्वे शहर के मुस्लिम समाज की तरक़्क़ी, फलाही योजनाओं और ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा। इस सर्वे के ज़रिये अंजुमन शहर के हर फर्द से बेहतर तालमेल क़ायम कर सकेगी और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा।
मीटिंग में तय किया गया कि इस मिशन की कामयाबी के लिए हर मोहल्ले के हर घर तक पैम्फलेट पहुँचाए जाएंगे और मस्जिदों एवं आम लोगों की आवाजाही वाली जगहों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। इस दौरान सर्वे फॉर्म, पैम्फलेट और पोस्टर उपस्थित प्रतिनिधियों को सौंपे गए और ज़रूरी मार्गदर्शन दिया गया।
उलमा-ए-किराम ने इस पहल को क़ाबिले-तारीफ़ बताते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का भरोसा दिलाया और इस नेक कार्य की कामयाबी के लिए दुआएं कीं।
कार्यक्रम का संचालन अंजुमन के जॉइंट सेक्रेट्री जनाब इज़हार हुसैन ने किया, जबकि अंत में नायब सदर जनाब फारूक कुरैशी ने सभी का आभार व्यक्त किया
बैठक के दौरान फ़िरोज़ अब्बासी, मोहम्मद तौसीफ,मोहम्मद रियाज़ ,अब्दुल सलाम,मोहसिन सिद्दीकी,माज़िद खान,मुज़फ्फर खान और मुस्लिम समाज गण्यमान्य लोग मौजूद थे