उदयपुर – श्री मेवाड़ सगसजी संस्थान परिसर में आयोजित सामाजिक बैठक संस्थान अध्यक्ष कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 
बैठक में जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट, मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट , स्वतंत्रता सेनानी मास्टर किशनलाल वर्मा सेवा ट्रस्ट , चित्तौड़ा लघु हस्तशिल्प कला केंद्र, मेवाड़ विकास मंच  मातृ कृपा सेवा ट्रस्ट सहित अनेक समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे 
सभी ने सर्व सहमति से समाजसेवी स्वर्गीय ललित सिंह कच्छवाहा की 50 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आगामी मंगलवार 20 जनवरी 026 को  रक्तदान, वस्त्रदान, वृक्षारोपण जैसे परोपकारी सेवाकार्य करते हुए ‘पुण्य सेवा दिवस’ के रूप में मानने का निर्णय लिया गया।
यह जानकारी श्रीमेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान के अध्यक्ष कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा ने दी।