उदयपुर। महावीर इंटरनेशनल दक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज एक निजी होटल में आयोजित किया गया। समारोह मे गौतम राठौड़ द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर हेमंत जैन ने अध्यक्ष, अभिषेक जैन ने सचिव तथा नरेंद्र जैन ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रताप सिंह तलेसरा, वी.पी. राठी, रमेश सिंघवी, सुभाष सिंघवी, अभय लोढ़ा, प्रदीप कोठारी, सी पी तलेसरा,  नरेंद्र मारू एवं संदीप दोषी को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता कुशवंत पालीवाल द्वारा वसीयत की उपयोगिता विषय पर महत्वपूर्ण एवं जागरूकतापूर्ण जानकारी दी गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।
नव-नियुक्त अध्यक्ष  हेमंत जैन ने अपने उद्बोधन में ट्रेन द ट्रेनर थीम पर आधारित आगामी सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं संस्था की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। समारोह में संस्था के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजसेवा, मानव कल्याण एवं संस्था के उद्देश्यों को निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।