उदयपुर,देश में पहली बार जनजातीय खिलाडियो के लिए खेलो इण्डिया जनजाति खेल 2026 युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ में करवाया जा रहा है।
राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के निर्देशानुसार उदयपुर में दिनांक शनिवार को एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका),
फुटबाल (बालक एवं बालिका), हॉकी (बालक एवं बालिका), तैराकी (बालक एवं बालिका), कुश्ती (बालक एवं बालिका), खेलो की चयन स्पर्धा महाराणा प्रताप खेलगॉव में भारोत्तोलन (बालक एवं बालिका) लवकूश इण्डोर स्टेडियम आयोजित करवायी जाएगी। इस चयन स्पर्धा हेतु जिला खेल अधिकार उदयपुर मे एथेलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन 6 खेलो मे एवं तीरन्दाजी, डूगरपुर में आयोजित की जाएगी। एथेलेटिक्स खेल की चयन स्पर्धा डूगरपुर में होनी थी अब महाराणा प्रताप ख्ेलगॉव उदयपुर में होगी।
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया की उदयपुर, डूगरपुर, सिरोही, बासवाडा, प्रतापगढ़, बारा सलूम्बर सहित टी.एस.पी क्षैत्र के खिलाडी भाग लेगे। जिसमें खिलाडी अपने साथ राज्य द्वारा जारी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र तथा मुल निवास प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। चयन स्पर्धा प्रातः 9 बजे से आयोजित होगी। चयन स्पर्धा में जो टीम तैयार होगी इसके बाद इनका प्रशिक्षण शिविर लगेगा। टीम 12 व 13 फरवरी को छत्तीसगढ के लिए रवाना होगी।
5 लाख रूपये सहायता, आठ वर्ष का प्रशिक्षण भीः-
उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियो को यूवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से 5 लाख रूपये छात्रवृति और 8 साल तक दीर्घकालिक प्रशिक्षण सहायता दी जायेगी।
परिषद की सचिव नीतु बारापाल के अनुसार चयन प्रक्रिया में केवल जनजातीय वर्ग के खिलाडी भाग ले सकेगे एवं खिलाडियों को अपने जातीय प्रमाण पत्र एवं आयु प्रमाण पत्र के दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है।
Udaipur
एथेलेटिक्स खेल की चयन स्पर्धा भी उदयपुर में
Related stories
Salvi Community Women Celebrate Sawan Utsav and Teej with Festivity
Udaipur, Women of the Salvi community from the Chhappan area celebrated Sawan Utsav and the Teej festival wit…
Inner Wheel Club Hosts Patriotic Evening in Udaipur
Udaipur: The Inner Wheel Club of Udaipur organised a patriotic song-singing competition to mark Independence…
Freedom from Addiction’ Programme Organised in Mohanpura
Sri Ganganagar: As part of the Drug-Free Sri Ganganagar Campaign, being conducted under the leadership of Dis…
Independence Day Celebrated with Fervour at Aishwarya College
Udaipur: Independence Day was celebrated at Aishwarya College with enthusiasm, patriotic spirit and great fer…