उदयपुर,उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार लिमिटेड, उदयपुर द्वारा अपने व्यक्तिगत सदस्यों के लिए बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक का लाभांश वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है।
भण्डार के महाप्रबन्धक प्रमोद कुमार ने बताया कि गत माह आयोजित आम सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यह लाभांश वितरण किया जा रहा है। इस निर्णय से भण्डार से जुड़े हजारों सदस्यों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। लाभांश का वितरण भण्डार के प्रधान कार्यालय, शास्त्री सर्कल, उदयपुर में किया जा रहा है। सभी व्यक्तिगत सदस्य कार्यालय समय में अपने सदस्यता परिचय पत्र के साथ उपस्थित होकर लाभांश प्राप्त कर सकते हैं।