उदयपुर । 30.01.2026 । मोर्निग योगा क्लब का कार्यक्रम गणपति विहार वाटिका में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय योग केन्द्र के पूर्व समन्वयक डाॅ. श्री दीपेन्द्रसिह जी चैहान एवं वर्तमान योग केन्द्र समन्वयक डाॅ. श्री हेमराज जी चैधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि डाॅ. मीना बाबेल, श्री यतिन्द्र बाबेल, श्री भंवरलाल चैधरी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोपाल प्रजापत ने की ।
इस अवसर पर मोर्निग योगा क्लब जो विगत चार वर्षो से अधिक लम्बे से निःशुल्क संचालित हो रहा है के सफलता पूर्वक संचालन के दौरान जो जो पराक्षार्थी लम्बे समय से जुडे हुए है उनका सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख 80 वर्ष के श्री श्याम लाल जी शुक्ला व श्री हिम्मत जी नागदा प्रमुख रहे । इस अवसर पर श्री अमरसिंह जी, श्री मोहनलाल पालीवाल, श्री योगेन्द्र शर्मा, श्री मोहनलाल साहू, श्री महेश पालीवाल, श्री महेश शर्मा एवं श्री सोहनलाल सुथार श्री मनोज घरबडा, श्रीमती अंजु जैन, श्रीमती सुनिता खण्डेलवाल, सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन क्लब के मुख्य संरक्षक श्री के.के.शर्मा ने किया व धन्यवाद श्री गोपाल प्रजापत ने दिया।