उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा उदयपुर टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत मिराज स्टेडियम में इंटर-डिपार्टमेंटल क्रिकेट मैचों का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया एवं उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी रही।
उदयपुर टैक्स बार के अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजूर लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ थे। टूर्नामेंट में आयकर विभाग, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग, राजसमंद टैक्स बार एसोसिएशन तथा उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की टीमों ने भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
फाइनल मुकाबले में उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयकर विभाग की टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि आयकर विभाग की टीम उपविजेता रही। तृतीय स्थान पर सीजीएसटी टीम रही तथा अतिथि टीम के रूप में राजसमंद टैक्स बार एसोसिएशन को भी सम्मानित किया गया।
पारितोषिक वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियाँ मुख्य अतिथि श्रीजी हजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के करकमलों द्वारा प्रदान की गईं। मिराज ग्रुप के प्रतिनिधियों केकर कमरों द्वारा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर तथा बेस्ट बैट्समैन, बॉलर एवं फील्डर ऑफ द सीरीज पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, टैक्स बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय, सौहार्द, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा।
आयोजन के सफल संचालन में मिराज ग्रुप की ओर से सीए मधुसूदन झंवर, अरविंद जैन, राजपुरोहित एवं लक्ष्मण दीवान का विशेष सहयोग रहा, जिनके समर्पण से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैचों के उपरांत प्रतिभागियों हेतु सभी प्रकार की व्यवस्था मिराज ग्रुप के सौजन्य से की गई।
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने सभी अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कर फ्रेटरनिटी के बीच आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मिराज स्टेडियम में खेले गए मैचों को देखने विभिन्न टीमों की ओर से लगभग 200 खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्पोर्ट्स कमेटी के सीए पंकज जैन एवं सीए चंद्रप्रकाश बालदी एसोसिएशन के सचिव सीए अंकुश जैन एवं अन्य पदाधिकारीगण सहित सभी सदस्यों ने गत दो महीनों से निरंतर परिश्रम किया। विगत दो माह से वॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा था, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में उक्त टूर्नामेंट में जो भी सहभागी थे उनको भी पगड़ी उतरना एवं मोमेंटो सहित सम्मानित किया गया।
Udaipur
उदयपुर टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 प्रतियेगिता सम्पन्न
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी रही
Related stories
Miraj Group Celebrates 40 Years of Growth, Diversification and Trust
NATHDWARA: From its beginnings in Rajasthan in 1987 to a diversified business group with interests spanning m…
Congress Minority Department Holds Divisional Meeting in Udaipur
UDAIPUR: The Rajasthan Pradesh Congress Minority Department held a divisional meeting at Raza Garden, Alipura…
Udaipur Nagar Nigam Reservation Draw Fixes Status of All 80 Wards
UDAIPUR: The reservation lottery for all 80 wards of the Udaipur Nagar Nigam was conducted Monday as preparat…
Jio REintroduces Jio Prime with 1-year Price Guarantee A special membership to mark 10 years of Jio
· With New Jio Prime membership, customers who want additional price certainty for future can protect today's…