विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा जल स्रोत पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गयाi विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा जालान ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कला महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. मदन सिंह राठौड, इतिहास विभाग की प्रो. प्रतिभा एवं सह-अधिष्ठाता डॉ. नवीन नंदवाना थे जिन्होने क्रमशः जल संरक्षण, जल एवं मेवाड़ का इतिहास, जल एवं हिंदी साहित्य आदि विषयों पर अपने व्याख्यान देकर विद्यार्थियों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित कियाi सभी विद्यार्थियों ने जलस्रोतों को दूषित नहीं करने एवं उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लियाi  इस अवसर पर जल स्रोतों पर आधारित एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सुश्री प्रांजल श्रीमाली एवं सुश्री विधि चित्तोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त कियाi कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्य डॉ देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गयाi