झीलों की नगरी में रोटरी का ऐतिहासिक महाकुंभ ‘आरोहन’, अरुण बगड़िया के कार्यकाल का भव्य आगाज
उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के बहुप्रतीक्षित लर्निंग सेशन ‘आरोहन’ का झीलों की नगरी उदयपुर में भव्य और ऐतिहासिक समापन हुआ। होटल मैरियट में आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन ने न केवल प्रशिक्षण के नए मानक स्थापित किए, बल्कि आगामी सत्र के लिए रोटरी सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी किया। रोटरी क्लब उदयपुर उदय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 220 से अधिक रोटेरियंस की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के विशेष सत्र में डीएलएफ अजय काला ने ‘आरोहन’ को डिस्ट्रिक्ट के इतिहास का एक अत्यंत सफल और यादगार आयोजन बताया। उन्होंने इसकी सूक्ष्म योजना, भव्यता और उत्कृष्ट प्रबंधन की मुक्त कंठ से सराहना की।
यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट अरुण बगड़िया और आगामी डिस्ट्रिक्ट फस्र्ट लेडी पूनम बगड़िया के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। उपस्थित रोटेरियंस ने एक स्वर में माना कि यह उनके कार्यकाल की प्रभावशाली और दमदार शुरुआत है। अरुण बगड़िया के नेतृत्व और पूनम बगड़िया के सक्रिय सहयोग ने आने वाले सत्र में सेवा, संगठन और नेतृत्व के नए कीर्तिमान स्थापित करने के संकेत दे दिए हैं।
प्रशिक्षण सत्रों में रोटरी डायरेक्टर गुरजीत सेखों, पीडीजी डॉ. दुष्यंत चैधरी और आर.एल.आई. ट्रेनर सी.एम. बेंद्रे ने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को प्रेरित किया। इस दौरान रोटरी के भविष्य के लक्ष्यों, संगठनात्मक मजबूती और सेवा परियोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए डीजी प्रज्ञा मेहता, पीडीजी निर्मल सिंघवी, एकेएस निर्मल कुनावत, डॉ. राखी गुप्ता, डीजीएन दीपक सुखाड़िया, डीएसजी संजय कौशिक और डीजीएनडी डॉ. के.सी. शर्मा सहित कई वरिष्ठ रोटेरियंस की उपस्थिति रही।
आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन डॉ. रितु वैष्णव और उनकी ‘टीम उदय’ का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। नवीन वैष्णव, राजेश चुघ, राघव भटनागर और शालिनी भटनागर सहित पूरी टीम ने ठहरने, भोजन और प्रशिक्षण की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। फेयरवेल लंच में परोसे गए पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन-दाल-बाटी-चूरमा ने मेहमानों का दिल जीत लिया।
आयोजन के दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक पहल भी आकर्षण का केंद्र रही। ‘प्लास्टिक मुक्त डिस्ट्रिक्ट’ के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, सूफी संगीत और ‘लेडी किलर्स ग्रुप’ की प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। डीजी अरुण बगड़िया द्वारा भेंट की गई लाल टी-शर्ट और केसरिया जैकेट ने पूरे परिसर को रोटरी के रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. सीमा सिंह और डीआरआर इलेक्ट ऐश्वर्या सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर कन्वीनर बलवंत सिंह चिराना और क्लब अध्यक्ष राघव भटनागर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जिसका उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। ‘आरोहन’ ने रोटरी के नए सत्र के लिए उत्साह, एकता और सेवा भावना का मजबूत संदेश देते हुए एक ऐतिहासिक छाप छोड़ी।
Udaipur
ऐतिहासिक ‘आरोहण’ से रोटरी में नई ऊर्जा, अरुण बगड़िया के नेतृत्व का आगाज
Related stories
Udaipur Civic Polls: Reservation Lottery Intensifies BJP-Congress Race
Udaipur: The reservation lottery for the upcoming local body elections has reshaped the political landscape a…
Udaipur Couple Murder Case: Four Suspects Detained, Police Close to Breakthrough
Udaipur: The investigation into the killing of an elderly couple whose bodies were found stuffed inside a tru…
Chancellor Bhanwar Lal Gurjer Acts on Representations, Dr. Manju Mandot Takes Charge
Udaipur, Acting on representations and information highlighting alleged administrative irregularities at Jana…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…