उदयपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की शुरुआत में कलेक्टर अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा समिति की गत बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने प्रमुख सड़क मार्गों पर नियमों के विपरीत किए गए निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार सड़कों की मरम्मत कराने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर निर्माण के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर अग्रवाल ने दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार पुरस्कृत करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे ‘गुड सेमेरिटन’ लोगों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अधिक लोग सहायता के लिए आगे आएंगे। सड़क सुरक्षा को लेकर इंजीनियरिंग सुधारों पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। यह कमेटी जिले के दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) का निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की योजना तैयार करेगी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता (सिटी) अभिनंदन कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Udaipur
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन
कमेटी का गठन कर दुर्घटना संभावित स्थानों की सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के जिला कलेक्टर ने दिये निर्देश
Related stories
Udaipur Civic Polls: Reservation Lottery Intensifies BJP-Congress Race
Udaipur: The reservation lottery for the upcoming local body elections has reshaped the political landscape a…
Udaipur Couple Murder Case: Four Suspects Detained, Police Close to Breakthrough
Udaipur: The investigation into the killing of an elderly couple whose bodies were found stuffed inside a tru…
Chancellor Bhanwar Lal Gurjer Acts on Representations, Dr. Manju Mandot Takes Charge
Udaipur, Acting on representations and information highlighting alleged administrative irregularities at Jana…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…