उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर द्वारा ट्रांसजेंडर हितार्थ विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में आए ट्रांसजेंडर का स्वागत सहायक निदेशक द्वारा किया गया। संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर पर पहचान प्रमाण-पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करवाने एवं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं जैसे- पेंशन, छात्रवृत्ति अध्ययनरत बच्चों को आर्थिक सहायता, व्यवसायिक प्रशिक्षण, स्वरोजगार / व्यवसाय, चिकित्सा सहायता, काउन्सलिंग इत्यादि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। ट्रांसजेंडर्स द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए व उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।