उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान मे श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की अध्यक्षता मे मध्यस्थगण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के तत्वावधान मे मध्यस्थगण हेतु आयोजित किया गया। उक्त एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, न्यायाधीश वाणिज्यिक न्यायिक एवं जज इंचार्ज मिडियेशन महेंद्र कुमार दवे, न्यायाधीश पाक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2 भीलवाड़ा अर्चना मिश्रा, प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं अधिवक्ता जोधपुर प्रमिला आचार्य मचासीन रहे। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता उदयपुर एवं मंचासीन न्याधीशगण, अधिवक्तागण द्वारा माँ सरस्वती के दीप प्रजज्वलन के साथ एक दिवसीय मध्यस्था प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबिका सोलंकी भी उपस्थित रही।
न्यायाधीश पाक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2 अर्चना मिश्रा एवं प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं अधिवक्ता जोधपुर प्रमिला आचार्य द्वारा मध्यस्था की बारीकियां बताई। मयस्थता केंद्र में प्रकरण रेफर होने से लेकर प्रकरण का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण होने तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। रोल प्ले भी करवाया जाकर मध्यस्था के माध्यम से पक्षकर्रो को संतुष्ट करने के बाद प्रकरण का निस्तारण किया जाने की बारीकीयों के बारे में भी बताया गया।
मध्यस्थतगण हेतु आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी एवं बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर के चयनित अधिवक्तागण ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Udaipur
मध्यस्थगण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Related stories
प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल प्रशासनिक अनियमितताओं से भरा रहा: मीडिया प्रबंधन से बनाई झूठी छवि
उदयपुर — जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के निवर्तमान कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत…
Prof. Sarangdevot’s Tenure was Full of Administrative Irregularities
Prof. Sarangdevot created a false image of a noble vice chancellor by media management but in reality he indu…
Women's Dignity and Respect Remain a Priority for Society and Government: Rajya Sabha MP
UDAIPUR — On the sacred occasion of Raksha Bandhan, a district-level celebration dedicated to honoring women’…
Tricolor Pride Over Mewar: Udaipur Celebrates 80th Independence Day with Grandeur
UDAIPUR — Under a vibrant sky echoing with patriotic fervor, the City of Lakes celebrated India’s 80th Indepe…