उदयपुर | कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन द्वारा "खाद्य सुरक्षा"विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया |
वेबिनार का मुख्य उद्देश्य-
वेबिनार का प्राथमिक उद्देश्य उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और बाजार में होने वाली मिलावट व धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करना |
विषय पर जानकारी देते हुए डॉ अशोक आदित्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी उदयपुर ने कहा की उपभोक्ता बिना बिल के कोई भी खाद्य सामग्री ना ख़रीदे एवं एक्सपायरी तारीख अवश्य देखे | डॉ आदित्य ने यह भी कहा की अगर खाद्य सामग्री में मिलावट का अंदेशा हो तो उसकी सुचना तुरंत विभाग को अवश्य दे |
संगठन की भूमिका-
डॉ. राजश्री गाँधी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्र के विकास के लिए उपभोक्ता का जागरूक होना अनिवार्य है एवं आज के तकनीकी दौर मैं सतर्कता ही समझदारी है |
उपभोक्ता का जागरूक होना आवश्यक -
मुख्य वक्ता अशोक कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा उपभोक्ता को बाजार से खाद्य सामग्री खरीदते समय जागरूक होना आवश्यक है जैसे खाद्य सामग्री की फ़ूड कम्युनिटी, ब्रांड,खाद्य पदार्थों के पैकेट पर अवयवों (Ingredients) की सूची अवरोही क्रम (Descending Order), वजन ,आयतन का विशेष ध्यान रखे | वही ग्राहक को उस प्रोडक्ट का बैच नंबर,लोट नंबर,निर्माता की पूर्ण जानकारी,INS नंबर, FSSAI मार्क का भी ध्यान रखना चाहिए |जिन उत्पाद पर ये जानकरी अपूर्ण हो उस को खरीदने से बचे |
शिकायत एवं सतर्कता-
गुप्ता ने कहा की मिलावट का संदेह होने पर उपभोक्ता अपनी शिकायत तुरंत संबंधित विभाग को हेल्पलाइन नंबर 6367304312 पर दर्ज करवा सकते हैं।
वेबिनार के दौरान खुली चर्चा में लगभग विभिन्न जिलों से 30 प्रतिभागियों ने खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर सवाल पूछे जिनका अधिकारियो द्वारा सुझाव दिए गए | वेबिनार में चेयरमैन चिराग चोपड़ा(नोएडा) ,राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर,बोर्ड ऑफ़ एडवाइजरी विवेक दुलावत, चिकित्सा अधिकारी डॉ कृष्ण बड़ोलिया,जिला अध्यक्ष मंजू सिंह (लखनऊ),युवा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भाटी (जैसलमेर),यूथ प्रेजिडेंट पार्थ वर्मा,जिला समन्वयक सुरेश पालीवाल एवं अन्य करिकारिणी सदस्य उपस्थित रहे | प्रदेश अध्यक्ष हेमंत झा ने सभी का आभार एवं धन्यवाद् दिया वही सञ्चालन जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर द्वारा किया गया |
Udaipur
राष्ट्र के विकास में जागरूक उपभोक्ता की महत्ती भूमिका -डॉ अशोक आदित्य
खाद्य सुरक्षा पर वेबिनार आयोजित
Related stories
प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल प्रशासनिक अनियमितताओं से भरा रहा: मीडिया प्रबंधन से बनाई झूठी छवि
उदयपुर — जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के निवर्तमान कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत…
Prof. Sarangdevot’s Tenure was Full of Administrative Irregularities
Prof. Sarangdevot created a false image of a noble vice chancellor by media management but in reality he indu…
Women's Dignity and Respect Remain a Priority for Society and Government: Rajya Sabha MP
UDAIPUR — On the sacred occasion of Raksha Bandhan, a district-level celebration dedicated to honoring women’…
Tricolor Pride Over Mewar: Udaipur Celebrates 80th Independence Day with Grandeur
UDAIPUR — Under a vibrant sky echoing with patriotic fervor, the City of Lakes celebrated India’s 80th Indepe…