उदयपुर |उपभोक्ता सुरक्षा संगठन का "दायित्व ग्रहण" एवं सम्मान समारोह फील्ड क्लब में आयोजित हुआ |
मुख्य अतिथि नक्षत्र तलेसरा, संरक्षक, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने कहा की उपभोक्ता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, तो वह कभी ठगा नहीं जा सकता। आज ई-वेस्ट, मिलावटी खाद्य पदार्थ और पर्यावरण संकट जैसी गंभीर चुनौतियाँ उपभोक्ता के समक्ष हैं, जिनसे निपटने के लिए जागरूकता और संगठनबद्ध प्रयास अनिवार्य हैं।”
विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव टांक (उप अधीक्षक, RNT मेडिकल कॉलेज) ने “सेतु” मोबाइल एप, एकल खिड़की प्रणाली और बारकोड स्कैनिंग सुविधा के माध्यम से महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर द्वारा उपभोक्ताओं को दी जा रही मुफ्त सेवाओं के बारे में जानकारी दी और कहा की “पूरे भारत में इस प्रकार की अनूठी सेवा केवल उदयपुर में संचालित हो रही है |
डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, उदयपुर ने मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन की जानकारी देते हुए कहा
“हर वार्ड में उपभोक्ता को खाद्य गुणवत्ता की जांच की सुविधा लेना उसका अधिकार है। उपभोक्ता अपने खाद्य उत्पादों की जांच संगठन के माध्यम से भी करवा सकते हैं।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी ने कहा की "एक सजग उपभोक्ता ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है" पर व्याख्यान देते हुए संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवं आगामी माह की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा की हमारी प्राथमिकता "शुद्धता के लिए युद्ध" अभियान, पर्यावरण जागरूकता, स्कूल–कॉलेजों में 5000 विद्यार्थियों को उपभोक्ता शिक्षा प्रदान करना एवं समय समय पर चिकित्सा एवं जाँच शिविर का आयोजन करना।
सम्मान एवं दायित्व ग्रहण की कड़ी में डॉ . संजीव टांक एवं डॉ. अशोक गुप्ता को “उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान” से अलंकृत किया गया।
उल्लेखनीय सेवाओं हेतु सम्मानित डॉ. कर्नल संगीता तिवारी (कैंसर विशेषज्ञ),डॉ. सिद्धार्थ जैन (मुंबई डेंटल क्लीनिक),सुरेश पालीवाल (ग्राफिक डिज़ाइनर),हेमंत झा (पर्यावरण प्रहरी),
अतिथियों द्वारा प्रदेश, जिला एवं महिला प्रकोष्ठ के सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण की शपथ दिलाई गई एवं वेलकम किट, शपथ पत्र, उपरना व स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया |
प्रवीण नाहर जिला अध्यक्ष ने सभी अतिथियो का आभार एवं धन्यवाद् ज्ञापित किया |
उपस्थिति कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, एम.एस. वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पारस खुर्दिया,संजीव शर्मा जिला उपाध्यक्ष ,रामनाथ सिंह चौहान सचिव,संतोष शाक्य कोषाध्यक्ष,पार्वती झा महिला प्रकोष्ठ सचिव ,शिल्पा नाहर उपाध्यक्ष ,अशोक काडेजा, राजेन्द पालीवाल, अनिल डामोर, पवन जैन जिला अध्यक्ष (डूंगरपुर) उपस्थित रहे |सञ्चालन भूपेश खमेसरा द्वारा किया गया एवं समापन राष्ट्रीय गान एवं स्वरुचि भोज से हुआ |
Udaipur
दायित्व ग्रहण" एवं सम्मान समारोह
Related stories
BJP Holds Key Meeting on Municipal Election Preparations in Sri Ganganagar
Sri Ganganagar: The Bharatiya Janata Party (BJP) held an important meeting of the Sri Ganganagar Assembly con…
Yonex Sunrise Rajasthan State Badminton Sub-Junior Under-17 Championship Begins
Udaipur: The Yonex Sunrise Rajasthan State Badminton Sub-Junior Under-17 Championship began on Saturday, with…
Drug De-Addiction Awareness Programme Held at CDFT
Udaipur: A drug de-addiction awareness programme was organized at the College of Dairy and Food Technology (C…
Bhawan Lal Gurjar’s Decisive Leadership Brings Clarity to Rajasthan Vidyapeeth
Udaipur, A significant development at Rajasthan Vidyapeeth has brought the ongoing leadership issue to a deci…