विज्ञान समिति वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसका संचालन संयोजिका डा. पुष्पा जी कोठारी व अध्यक्ष कंचन जी सोनी के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में लगभग 90 महिलाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष कंचन जी सोनी द्वारा कुछ ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछकर हुई, जिनका सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। सटीक उत्तर देने वालों का सम्मान किया गया। इसके बाद महिलाओं का प्रिय कार्यक्रम 'हाउजी' सुरजीत जी कौर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका सभी ने खूब आनंद लिया।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आशु भाषण प्रतियोगिता रही जिसमें दस विषय पर चिट निकाल दस प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कंचन सोनी व डा. पुष्पा कोठारी द्वारा वर्तमान समस्याओं पर केंद्रित विषय , जैसे: यदि मैं उदयपुर की महापौर होती: सकारात्मक पहल।
बोझ नहीं, वट-वृक्ष हैं बुजुर्ग । चाहे जीतें या हारें, दिन के अंत में मुस्कुराएँ ।
मैं और मेरी किटी पार्टी ।
अहंकार और आत्मविश्वास में अंतर ।
क्रूरता का कोई जेंडर नहीं होता । सभी ने अपने-अपने विचार दमदार तरीक़े से प्रस्तुत किए, जिन्हें सभागार ने ध्यान से सुना तथा सराहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे: इंदिरा जैन, चंद्रकांता मेहता, मंजू सरूपरिया, शकुन्तला धाकड़, मंजू बापना, मंजू सरूपरिया, रेणु भंडारी तथा पूर्णिमा गांधी। सभी वक्ताओं को डा. पुष्पा कोठारी द्वारा सम्मानित किया गया।
समापन पर धन्यवाद -प्रकाश चंद्रकांता मेहता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद संस्था की ओर से उपस्थित सभी के लिए स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसमें मंजू सरूपरिया, इंदिरा जी जैन और उषा जी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। सभी ने भोजन व कार्यक्रम का आनंद लिया।