उदयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और आधार फाउंडेशन की संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही विशेष अभियान एक भारत सेफ भारत के तहत शनिवार को यातायात पुलिस के साथ सेंट पॉल स्कूल में सत्र आयोजित किया गया।

सत्र में कश्मीर से कन्या कुमारी तक एक भारत सेफ भारत सुरक्षित भारत सुरक्षित प्रदेश सुरक्षित उदयपुर के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जानकारियां दी गई।

सत्र में सेंट पॉल स्कूल के लगभग 400 विद्यार्थी उपस्थित रहे।आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बच्चों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी एवं अपने साथ-साथ दूसरों को सुरक्षित रखने के बारे में भी बताया।

इस दौरान बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने के नुकसान के बारे में जानकारियां साझा की गई। एएसआई हर्षवर्धन सिंह ने बच्चों को आधुनिक नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी दी।

उपाधीक्षक यातायत भंवर लाल चौधरी ने बताया कि अगर हमें राष्ट्र को सुरक्षित रखना है तो बच्चों को इस हेतु अग्रसर करना होगा जागरूक करना होगा।