उदयपुर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान एक पेड़ मां के नाम बिहारी लाल लखारा पर्यावरण मित्र संस्थान उदयपुर की ओर से सोमवार को स्थानीय महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में फूलदार छायादार पौधों का रोपण किया गया। केंद्रीय बजट समिति के प्रदेश समन्वयक व भाजपा के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रगुप्त चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस आयोजन में पौधों की सुरक्षा के लिए मौके पर ही ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ चौहान ने कहा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा केअनुसार हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अधिकाधिक पौधारोपण कर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए।
सभी को पेड़ पौधे लगाना चाहिए।वृक्षों को देवता के समान माना गया है। वेदों में भी वृक्षों को पृथ्वी की संतति कहकर इन्हें अत्यधिक महत्व एवं सम्मान प्रदान किया गया है। विशिष्ट अतिथि महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ आर. एल. सुमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ - पौधे वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण से मानव शरीर पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम करते हैं। इसके साथ ही धरती का तापमान बढ़ने से भी रोकते हैं। अतः प्रत्येक इंसान को इस महाअभियान में पौधारोपण कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जिला कलेक्टर कार्यालय प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित
डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि अपने संदेश में पेड़ ,पौधे अधिक विविध पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करके, पेड़ ग्लोबल वार्मिंग के लिए ज़िम्मेदार मुख्य ग्रीनहाउस गैसों में से एक, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित और संग्रहीत करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के कृष्ण कुमार लखारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष धरती के प्राण हैं, जो न सिर्फ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उद्योगपति निर्मल लखारा भारतीय ज्वैलर्स ने अपने संदेश में बताया कि पेड़ों से प्रेम करके हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर श्री प्रदीप रवानी जिला प्रवक्ता भाजपा, नारायण चौधरी ,अनिल सहदेव , डॉ विवेक वशिष्ठ, डॉक्टर सुरेश चंद्र लखारा डॉ विजय गुप्ता अतिरिक्त प्रधानाचार्य आरएनटी मेडिकल कॉलेज, शकीला अंसारी, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक नूरानी सहित अन्य चिकित्साकर्मी व
पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।
Udaipur
पौधरोपण कर पुण्य के भागीदार बनें - डॉ चंद्रगुप्त सिंह
हरियालो राजस्थान अभियान में एमबी चिकित्सालय में हुआ पौधरोपण
Related stories
BJP Holds Key Meeting on Municipal Election Preparations in Sri Ganganagar
Sri Ganganagar: The Bharatiya Janata Party (BJP) held an important meeting of the Sri Ganganagar Assembly con…
Yonex Sunrise Rajasthan State Badminton Sub-Junior Under-17 Championship Begins
Udaipur: The Yonex Sunrise Rajasthan State Badminton Sub-Junior Under-17 Championship began on Saturday, with…
Drug De-Addiction Awareness Programme Held at CDFT
Udaipur: A drug de-addiction awareness programme was organized at the College of Dairy and Food Technology (C…
Bhawan Lal Gurjar’s Decisive Leadership Brings Clarity to Rajasthan Vidyapeeth
Udaipur, A significant development at Rajasthan Vidyapeeth has brought the ongoing leadership issue to a deci…