उदयपुर, दिल्ली स्थित ब्रह्माकुमारीज, ओम् शांति रिट्रीट सेंटर, पटौदी रोड में 3 अगस्त को भारतीय योगिनी संगठन एवं वुमेन इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेमिनार ऑन विमेन एम्पावरमेंट एंड ईएसजी फॉर विकसित भारत का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर किरण सोनी को जून 2025 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं समाजसेवा में योगदान के लिए विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। उनके इस समर्पण और अथक प्रयासों की सराहना हुई।
भारतीय योगिनी संगठन की संस्थापक डॉ. आर एच लता उपस्थित थी। इसके अलावा सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा शर्मा, राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजयोगिनी बीके आशा दीदी, सदस्य, प्रबंधन समिति, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू उपस्थित रहीं।
किरण सोनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में उदयपुर जिले में सैकड़ों लोगों को योग और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। भारतीय योगिनी संगठन की संस्थापक डॉ. आर एच लता ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि किरण सोनी का कार्य न केवल योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बल्कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी प्रेरणास्त्रोत है। किरण सोनी ने पत्र वाचन किया जिसका विषय  योग के माध्यम से कार्य स्थल पर बढ़ते हुए तनाव को महिलाओं में कैसे कम किया जाए।