उदयपुर, हार्टफुलनेस सेंटर चित्रकूट नगर उदयपुर में हार्टफुलनेस ग्लोबल गाइड पूज्य दाजी के मार्गदर्शन तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत "यूवा समिट डे" का आयोजन किया गया।
केन्द्र समन्वयक डॉ राकेश दशोरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सत्संग और पूज्य दाजी के प्रेरणादायी संदेश से हुआ। इसके बाद 40 से अधिक युवाओं एवं अभ्यासी भाई-बहनों ने सामूहिक रूप से *नशा मुक्त भारत की प्रतिज्ञा* ली।
सुबह 10:30 बजे प्रतिभागियों ने प्रिय दाजी के साथ *मूल्य आधारित एवं नशा मुक्त जीवन* विषय पर सीधा संवाद देखा। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के साथ संयोजित होकर युवाओं को अंतरात्मिक परिवर्तन व सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर प्रेरित करता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रेसेप्टर डॉ. के.के. सक्सेना एवं जोनल कोऑर्डिनेटर बहन मधु मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि *शांतिपूर्ण, नशा मुक्त एवं उद्देश्यपूर्ण भारत* के प्रति हार्टफुलनेस केंद्र उदयपुर के अभ्यासी भाई बहनों और युवा साथियों की प्रतिबद्धता दृढ़ है और हम सभी नशा मुक्त भारत अभियान में मन वचन और कर्म से सदैव सहयोगी रहेंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ट प्रशिक्षक डॉ रीटा नागपाल के निर्देशन में हाल ही में राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में एक दिवसीय नशा मुक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन भी किया गया था।