उदयपुर : महर्षि दधीचि सेवा संस्थान में रविवार को दाधीच समाज की महिला कार्यकारिणी प्रकोष्ठ उदयपुर द्वारा दधिमती माता के मंगल पाठ एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक मंत्री नीतू आचार्य ने बताया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दाधीच समाज के बंधु  माताएं बहनों ने उत्साह एवं उमंग से भाग लिया। महिलाएं  पारंपरिक गरबा परिधान में आई और कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. नीतू व्यास, मंजू आचार्य, लीला दाधीच, कृष्णा दाधीच, प्रीति व्यास, श्वेता मिश्रा, सुनीता व्यास, पुष्पा व्यास सहित  कार्यकारिणी की  महिलाएं  उपस्थित थी।