उदयपुर /  पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल देवपुरा की जयंती पर बुधवार को "रक्षाबंधन" धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शर्मा ने दोनों महान व्यक्तित्वों के जीवन एवं योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. कलाम और हीरालाल देवपुरा ने अपने कार्यों से देश एवं समाज की सेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर निस्वार्थ भाव से देशहित में कार्य करें।

 

इसके पश्चात शर्मा ने जैसलमेर में बस की एसी गैस लीकेज की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा मृतकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर अशोक तंबोली, कृपाशंकर मिश्रा, संजय मंदवानी, सज्जाद भाई, मांगीलाल मेघवाल, जमना गिरी, यशपाल शर्मा, नरेश साहू, नरेश स्वामी, विजय पांडियार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।